भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग 1 नवंबर को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी परीक्षा
MPPSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। इसका समय दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे मिलेंगे।
150 सवाल, कुल 450 अंक
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र दो भागों में विभाजित होगा। सामान्य अध्ययन से 50 और विधि विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 450 अंक निर्धारित किए गए हैं।
लिखित परीक्षा में आयोग की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार सफल होने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अंतिम चयन भर्ती के निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढे़ं: मोहन सरकार का चहेता कौन, कर्मचारी या लाड़ली बहना?कब देगी सरकार मंहगाई भत्ता
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी इन चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in खोलें।
वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड विकल्प पर क्लिक करें।
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिंक को चुनें।
मांगी गई जानकारी में आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
लॉग इन करते ही प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे प्रवेश पत्र पर दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय सहित सभी जानकारियों की जांच कर लें। परीक्षा में शामिल होने से पहले प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें।

