मंदसौरः शहर में हिन्दू लड़की के साथ अन्य समुदाय के लड़के साथ एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा मचाया। सोशल मीडिया पर हो रहे वीडियो वायरल मामले में हिंदू संगठनों द्वारा जताया गया भारी विरोध के बाद पुलिस विभाग ने तत्परता दिखाई और मामले के तीन और आरोपीयों को रात में गिरफ्तार कर सुबह कोर्ट में पेश किया गया।
वाहन हुआ खराब
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के ले जा रही पुलिस का वह वाहन ही रास्ते में खराब हो गया। इसके पुलिस तीनों आरोपीयों को पैदल नगर में ले जाते नजर आई। गौरतलब हो कि घटना के बाद नाराज परिजनों व हिंदु संगठनों का अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही नगर में जुलुस निकालने की मांग थी। लेकिन पुलिस वाहन खराब होने से आरोपियों को कोर्ट तक पैदल लेजाने से उनकी मंशा भी लगभग पूरी हो गई।
भारी हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों को किया रात में गिरफ्तार


