Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशगोवा नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लॉस्ट से लगी आग ने ली 25...

गोवा नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लॉस्ट से लगी आग ने ली 25 लोगों की जान, 50 से अधिक लोग झुलसे

गोवा। शनिवार की देर रात गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइटक्लब में अचानक हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग भड़क गई, घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो दर्जन लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग झुलस गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है।

शनिवार देर रात बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में घटे दर्दनाक हादसे की किसीने कल्पना भी नहीं की थी। घटना के दौरान 100 लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। अचानक हुए भयंकर ब्लास्ट से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और डीजे की थाप पर थिरकने वाले लोग लाशों के ढेर में बदल गए। देखते ही देखते चंद मिनटों में ही 25 लोगों मौत की गहरी नींद में सो गए। जहां मधुर संगीत सुनाई दे रहा था वहां अचानक से करुणा और दर्द की चीख सुनाई देने लगी।
सीएम और डीजीपी पहुंचे मौके पर
हादसे की खबर फैलते ही आस-पास के लोगों के साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पुलिस डीजीपी भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल और दमकल विभाग की टीम पहुंची। कड़ी मश्क्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी देते हुए गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर क्लब कर्मचारी शामिल हैं। वहीं जिन टूरिस्टों की मौत हुई है उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे के सही कारणों और दोषियों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन