Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news‘हनुमान अंश’ की बड़ी सफलता के बाद विशाल चतुर्वेदी का नया दांव,...

‘हनुमान अंश’ की बड़ी सफलता के बाद विशाल चतुर्वेदी का नया दांव, अब ‘रामबोला’ में दिखेगी तुलसीदास की कहानी

मुंबई: फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी अब एक और धार्मिक और ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘रामबोला’ की घोषणा की है। यह फिल्म संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी।

हनुमान अंश को दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद विशाल चतुर्वेदी के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि ‘रामबोला’ में सिर्फ तुलसीदास की भक्ति ही नहीं, बल्कि उनके जीवन के अलग-अलग पड़ाव, साहित्य और भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिल सकती है।

विशाल चतुर्वेदी खुद संभालेंगे कहानी और निर्देशन

रामबोला की कहानी विशाल चतुर्वेदी खुद लिखेंगे और फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास होगी। फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। इसके निर्माताओं में महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी और अमित उपाध्याय शामिल हैं।

फिलहाल फिल्म की Star Cast को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर है कि पर्दे पर गोस्वामी तुलसीदास का किरदार कौन निभाएगा। फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी का भी इंतजार है।

यह भी पढ़े : ममता बनर्जी के 20 बागी सांसदों में 17 बीजेपी में शामिल होंगे: 3 मुस्लिम MP बाहर से समर्थन देंगे

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई ताकत

इस घोषणा की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि विशाल चतुर्वेदी की पिछली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींचा।

फिल्म ने 38 दिनों में भारत में करीब 214 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि Worldwide Collection 268 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है। बिना बड़े प्रमोशन के मिली इस सफलता ने फिल्म को साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया।

कौन थे गोस्वामी तुलसीदास?

गोस्वामी तुलसीदास हिंदी और अवधी साहित्य के महान संत-कवि माने जाते हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना ‘रामचरितमानस’ है, जिसमें भगवान राम की कथा को अवधी भाषा में प्रस्तुत किया गया। उनकी रचनाओं में रामभक्ति, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों का गहरा प्रभाव दिखाई देता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन