मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजनैेतिक पार्टियों में आक्रोश कम होता दिखाई नहीं दे रहा है।इसी को लेकर मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक मार्च निकाला।
चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप
उद्धव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।साथ ही महाराष्ट्र में हुए SIR को रद्द करने करने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 उम्मीदवार: पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट
महाराष्ट्र में की गई SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग
राज ठाकरे ने कहा, हमारी मांग है कि महाराष्ट्र में की गई पूरी SIR प्रक्रिया रद्द की जाए। हमारा विरोध इस बात को लेकर है कि आप सरकार कैसे चला रहे हैं और सत्ता का इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं। सरकार कौन बनाएगा और सरकार कैसे चलेगी, इसका फैसला जनता और मतदाताओं को करना चाहिए। इसका फैसला चुनाव आयोग को नहीं करना चाहिए।

