Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' के फ्लॉप होने के थे ये बड़े...

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने के थे ये बड़े कारण

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। इस फिल्म को एक्टर की सबसे कमजोर परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 130 करोड़ बताया जा रहा है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स के बाद भी फिल्म अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ के साथ ओपनिंग कर पाई। 11 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 9.92 करोड़ का कलेक्शन किया।

लेकिन क्या आप जानते हैं इतनी शानदार कास्ट और जबरदस्त डायरेक्शन के बाद भी ये फिल्म फ्लॉप क्यों हुई?

हैवान की कहानी पहले ही जानती थी ऑडियंस

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले भी साउथ फिल्मों के रीमेक बने हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह और अजय देवगन की फिल्म दृश्यम पहले से साउथ की सबसे मशहूर फिल्में थीं जब हिंदी में इनका रीमेक बना तो बॉक्स ऑफिस हिल गया। लेकिन वो मैजिक ‘हैवान’ के साथ नहीं हो पाया। साल 2016 में प्रियदर्शन ने मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म ओप्पम बनाई थी। करीब 10 साल बाद उस फिल्म को हिंदी में ‘हैवान’ के रूप में रीमेक किया गया।

ट्रेलर ने सस्पेंस खत्म कर दिया

डायरेक्टर प्रियदर्शन में ट्रेलर में हैवानियत दिखाने की कोशिश की। इसके साथ ही किरदारों की जानकारी भी ऑडियंस तक पहुंचा दी। ट्रेलर में आधी फिल्म ऑडियंस के समझ आ गई। किसी को सस्पेंस जैसा कुछ नहीं लगा। बस अक्षय को विलेन बने देखना नया हो सकता था, लेकिन उनका मौजूदा करियर ग्राफ देखते हुए ऑडियंस ने फिल्म को थिएटर में देखने की जहमत नहीं उठाई।

फिल्म में नहीं है नयापन

आज की ऑडियंस हिंदी के साथ साउथ फिल्मों को देखने के लिए भी एक्टिव है। OTT प्लेटफार्म पर साउथ की बेस्ट फिल्में ट्रेंड करती है। ऐसे में किसी 10 साल पुरानी फिल्म को बिना कुछ खास ट्विस्ट के ऑडियंस के सामने रख देना मेकर्स का खराब प्लान था। इस कहानी में ट्विस्ट होता तो शायद कलेक्शन बेहतर होता।

रियलिटी जैसा महसूस नहीं हुआ

सैफ अली खान का किरदार अंधा दिखाया गया है। लेकिन कुछ यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद बताया कि उन्हें इतना पावरफुल दिखाया गया जिसके बाद वो उनसे कनेक्ट नहीं कर पाए। कोई अंधा ऐसे कैसे कर सकता है। रियलिटी जैसा महसूस नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: फोटोग्राफर पर भड़के रणबीर कपूर: ‘बहुत बोल रहा है तू’, आलिया और विक्की के साथ पोज के दौरान हुआ हंगामा

अक्षय को सीरियस रोल में देखना

अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में उन्होंने अपने साथ कुछ अलग करते हुए नेगेटिव रोल निभाया होगा। लेकिन ऑडियंस ने हमेशा प्रियदर्शन और उनकी जोड़ी को कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा पसंद किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन