Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबागेश्वर धाम में महिलाओं के लिए अलर्ट: धीरेंद्र शास्त्री बोले- अकेले न...

बागेश्वर धाम में महिलाओं के लिए अलर्ट: धीरेंद्र शास्त्री बोले- अकेले न आएं, अनजान लोगों से रहें सतर्क

छतरपुर : गढ़ा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार रात श्रद्धालुओं, खासकर माताओं-बहनों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अकेली धाम न आएं। अगर अकेली आएं तो किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर भरोसा न करें।

श्रद्धालुओं से धाम में बहुत दिनों तक नहीं ठहरने की अपील की

उन्होंने श्रद्धालुओं से धाम में बहुत दिनों तक नहीं ठहरने की भी अपील की। शास्त्री ने कहा कि धाम में ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है, इसलिए श्रद्धालु अपनी सुरक्षा के प्रति खुद समझदार, सतर्क और सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: अशोकनगर में जन्म लेते ही SNCU में परिजन ने तीसरी बच्ची का गला घोंटा

सनातन धर्म पर हो रहा कुठाराघात

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि कोई महिला अकेली धाम आती है तो वह किसी भी अनजान व्यक्ति या यहां के सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करे। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि मंदिर परिसर और हॉल के अलावा कहीं भी न जाएं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात हो रहा है। उनके मुताबिक, बहुत से लोग सनातन और उनके पीछे पड़े हैं और उपद्रव करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन