Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsAlpha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई 'अल्फा'

Alpha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई ‘अल्फा’

मुबंई। आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद सोमवार के टेस्ट में कमजोर पड़ गई है। इस फिल्म की कहानी और सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन का असर इसकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है।

चौथे दिन कितनी हुई कमाई?

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के ‘अल्फा’ ने रिलीज के चौथे दिन 2.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया है। यह अब तक फिल्म की एक दिन की सबसे कम कमाई है। अगर देखा जाय तो शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

पहले वीकेंड में कैसा रहा प्रदर्शन ?

‘अल्फा’ ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये, जबकि रविवार को 13.25 करोड़ कमाए। हालांकि, सोमवार आते ही कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

और भी पढ़े ट्रम्प की FIFA में दखल से मचा बवाल: रेड कार्ड सस्पेंशन हटने पर उठे सवाल

कहानी पर उठे सवाल

इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार एक्शन अवतार में नजर आई हैं। हलाकि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर मिले-जुले रिएक्शन सामने आए है। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म की कमजोर कहानी को इसकी सबसे बड़ी कमी बताई जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है।
स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर शुरुआत
ओपनिंग वीकेंड के आंकड़ों के आधार पर ‘अल्फा’, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे धीमी शुरुआत करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस यूनिवर्स की अन्य फिल्में जैसे ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कहीं ज्यादा मजबूत प्रदर्शन कर चुकी हैं।

‘जिगरा’ से आगे निकली ‘अल्फा’

आलिया भट्ट की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ ने रिलीज के चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शुरुआती चार दिनों के कुल कारोबार के मामले में ‘अल्फा’ उससे आगे निकलती नजर आ रही है। अब फिल्म की नजर पहले सप्ताह के कुल कलेक्शन पर टिकी है, जहां वर्ड ऑफ माउथ इसकी आगे की कमाई तय करेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन