नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पेश किया जाएगा। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सदन में यह विधेयक प्रस्तुत करेंगे।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा के लिए एनडीए युवा सांसदों को प्रमुखता देगा। सरकार की ओर से भी अधिकांश वक्ता युवा सांसद होंगे। बिल पर लोकसभा में करीब 8 से 10 घंटे तक विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
ये भी पढ़े
अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बीजेपी की ओर से बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं सहयोगी दलों और अन्य सांसदों में सयोनी घोष, मिताली बाग, लावु श्रीकृष्ण देवरायलु, लल्लन सिंह, डॉ. श्रीकांत शिंदे, सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल और अरुण भारती समेत कई प्रमुख सांसदों के बोलने की संभावना है।
उधर, हाल ही में शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने वाले प्रल्हाद जोशी आज पहली बार प्रश्नकाल में मौजूद रहेंगे। आज लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय से जुड़े कई अहम प्रश्न सूचीबद्ध हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रश्नकाल की तैयारी को लेकर सोमवार को मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें विस्तृत ब्रीफिंग भी दी।

