नईदिल्ली। दुनिया की राजनीति में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भूचाल ला दिया है। ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लाने के लिए ट्रंप प्रशासन हर नागरिक को लाखों रुपये देने की योजना पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव ने यूरोप से लेकर नाटो देशों तक चिंता बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड के करीब 57 हजार नागरिकों को 10,000 से 100,000 डॉलर तक की एकमुश्त राशि देने पर विचार कर रहे हैं। अगर यह योजना लागू होती है, तो अमेरिका को करीब 5.7 बिलियन डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं।
ग्रीनलैंड रणनीतिक और सैन्य दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। ट्रंप पहले भी इसे अमेरिका के लिए जरूरी बता चुके हैं। हालांकि ग्रीनलैंड और डेनमार्क दोनों ने साफ कहा है कि यह इलाका बिकाऊ नहीं है।
ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की धमकी से नाटो देशों में भी तनाव बढ़ गया है। ग्रीनलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा है कि जनता किसी झांसे में नहीं आएगी। हालांकि विपक्षी पार्टी नालेराक इसे अवसर के रूप में देख रही है।
ग्रीनलैंड पर अमेरिका की नजर, हर नागरिक को 90 लाख देने की चर्चा से बढ़ा वैश्विक तनाव


