Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशबदनाम ‘एपस्टीन फाइल्स’ से क्या खुलेंगे गहरे राज? क्यों मचा है दुनिया...

बदनाम ‘एपस्टीन फाइल्स’ से क्या खुलेंगे गहरे राज? क्यों मचा है दुनिया की राजनीति में हड़कंप

नई दिल्ली। दुनिया भर में बदनाम रहे एपस्टीन फाइल्स का नया भूचाल विश्व राजनीति की जड़ों को हिला रहा है। माना जा रहा है कि इस खुलासे के बाद दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेताओं को अपनी कुर्सी बचाना भी मुश्किल हो सकती है। जेफ्री एपस्टीन फाइल्स सार्वजनिक होंगी, जिससे बाल यौन शोषण से जुड़े गहरे राज से वैश्विक स्तर पर पर्दा उठ सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें कई दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल हैं, खुलासा होने की सुनकर अब उनकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। बतादें कि अमेरिकी कानून के मुताबिक एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत खुलासा करना है। इससे पूर्व अमेरिकी डेमोक्रेट सांसदों ने जेफ्री एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 नई तस्वीरों से पर्दा उठाकर इन्हें उजागर किया।
95000 तस्वीरों में आखिर कितने राज दफन
वैश्विक राजनीति में पहले भी कई तरह के खुलासे हुए हैं, लेकिन इनका असर सीमित ही रहा था, क्योंकि यह भ्रष्टाचार और अन्य मामलों से जुडे़ थे। लेकिन अब जो एपस्टीन फाइलों का अमेरिकी कानून के तहत पब्लिक डोमेन में लाने का फैसला हुआ है वह चौंकाने वाला है। दरअसल नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार के आरोप में जेल गए जेफरी एपस्टीन की मौत हो गई। लेकिन इसने अपने जीवन काल में दुनिया के कई दिग्गजों के अंतरंग और निजि चित्र व वीडियो बनाकर रखे थे। जिसको अब उजागर करने को कहा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे पर्दा उठने के साथ ही दुनिया के कई दिग्गजों को अपनी इज्जत और कुर्सी बचाना मुश्किल हो सकता है। इससे पहले अमेरिकी डेमोक्रेट सांसदों ने जेफ्री एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 नई तस्वीरें जारी की हैं। इनमें बिल गेट्स जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं।
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स सार्वजनिक करने वाला है। इसमें बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कई तथ्य और पिक्चर शामिल हैं।एपस्टीन फाइल्स से बहुत बड़े खुलासों की आशंका है जिससे दुनिया भर के कई देशों के राजनीतिज्ञ, व्यापारी, और अन्य प्रोफेशनल भी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि एपस्टीन फाइल्स पर पूरी दुनिया की नजर है।
कौन था जेफ्री एपस्टीन
जेफ्री एपस्टीन, एक कुख्यात अमेरिकी अरबपति है। जिसके पास अरबों डालर की प्रापर्टी ही नहीं एक आइलेंड भी शामिल है और यहां पहुंचने के लिए लोलिता एक्सप्रेस नामक एक विमान भी है। एपस्टीन पर आरोप है कि वो नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग करता था। वो लड़कियों को अपने हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स के पास भेजता था। फिर उन लड़कियों का शोषण किया जाता था। ऐसी न जाने कितनी लड़कियां हैं, जिन्होंने जेफ्री एपस्टीन पर बेहद सनसनीखेज और संगीन आरोप लगाए हैं।
इन फाइल्स में आखिर है क्या?
अमेरिकी कानून की वजह से इसका खुलासा हो पाया है, जिसका नाम है एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट है यानी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े सारे सरकारी दस्तावेज जनता के सामने लाने का ये बिल अमेरिका की 119वीं कांग्रेस में पेश हुआ था। दरअसल यह वह कानून है जो अमेरिकी कांग्रेस ने पास किया और प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 19 नवंबर 2025 को इस पर साइन किए। इस कानून के मुताबिक, अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट को 30 दिनों के अंदर एपस्टीन से जुड़ी सारी अनक्लासिफाइड फाइलें सार्वजनिक करनी आवश्यक था। आदेश के अनुसार 19 दिसंबर को उजागर करना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन