Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsचीन से AI की रेस के बीच ट्रंप का बड़ा दांव, बनेगी...

चीन से AI की रेस के बीच ट्रंप का बड़ा दांव, बनेगी AI Force; नए AI Czar की जल्द होगी एंट्री

वॉशिंगटन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर अमेरिका एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई AI Force बनाने और जल्द एक नया AI Czar नियुक्त करने की घोषणा की है। हालांकि नई टीम कैसे काम करेगी, उसका बजट कितना होगा और AI Czar के पास कौन-कौन सी जिम्मेदारियां होंगी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ट्रंप ने Truth Social पर कहा कि उनका प्रशासन AI इंडस्ट्री के विकास को रोकना नहीं चाहता। उनका कहना है कि अमेरिका इस टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के साथ गलत इस्तेमाल और नियम तोड़ने वालों पर मौजूदा Criminal और Civil Justice System के जरिए कार्रवाई कर सकता है।

चीन के साथ AI की रेस पर नजर

ट्रंप ने AI को अगली बड़ी Industrial Revolution जैसा बताया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका AI के क्षेत्र में चीन और बाकी दुनिया से आगे है और वह इस बढ़त को बनाए रखना चाहते हैं।

AI को लेकर अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही टेक्नोलॉजी की प्रतिस्पर्धा चल रही है। Advanced Chips, Data Centers और AI Models जैसी तकनीकों को दोनों देशों की आर्थिक और रणनीतिक ताकत से जोड़कर देखा जा रहा है।

पहले David Sacks संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

ट्रंप प्रशासन में इससे पहले Venture Capitalist David Sacks ‘AI and Crypto Czar’ की भूमिका में रह चुके हैं। इस साल उन्होंने Special Government Employee के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया और बाद में President’s Council of Advisors on Science and Technology से जुड़ गए।

अब ट्रंप ने एक बार फिर नए AI Czar की नियुक्ति की बात कही है। नया चेहरा कौन होगा, इसका नाम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में गूंजेगी ‘छात्रों की गूंज’: जीतू पटवारी बोले- हर जिले में छात्रों से संवाद करेगी कांग्रेस

क्या AI का नाम भी बदलेंगे ट्रंप?

AI Force के साथ ट्रंप ने ‘Artificial Intelligence’ नाम पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके लिए तीन दूसरे नाम सुझाए—Superior Intelligence, Extreme Intelligence और Supreme Intelligence। इसके लिए उन्होंने अपने फॉलोअर्स के बीच एक पोल भी शुरू किया।

फिलहाल AI का आधिकारिक नाम बदलने जैसी कोई घोषणा नहीं हुई है। इसे ट्रंप की ओर से दिया गया एक सुझाव माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन