Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनदी किनारे गया था मासूम, मगरमच्छ ने बनाया शिकार

नदी किनारे गया था मासूम, मगरमच्छ ने बनाया शिकार

बहराइच : उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महसी क्षेत्र के तिकुरी गांव में घाघरा नदी के किनारे शौच के लिए गए 11 वर्षीय सुनील सिंह पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे गहरे पानी में खींच ले गया। बच्चे के चाचा ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उसे नदी के अंदर ले गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/Da47WiWgyhC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम बच्चे का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ ने बच्चे के एक पैर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वन विभाग ने लोगों से नदी किनारे सतर्क रहने और बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन