मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके नए वीडियो में वे रनिंग ट्रैक पर तेज रफ्तार से दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ अभिनेता ने अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर ऐसा संदेश भी दिया, जो सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि जिंदगी में लगातार आगे बढ़ने से जुड़ा है।
अनिल कपूर ने बताया कि करीब चार साल बाद उन्होंने अपनी इस तरह की रनिंग को कैमरे में रिकॉर्ड किया है। उनका कहना है कि इन वर्षों में उनकी फिटनेस जर्नी रुकी नहीं, बल्कि समय और शरीर की जरूरत के हिसाब से उसका तरीका बदलता रहा।
‘Progress का मतलब हमेशा Speed नहीं’
अनिल कपूर ने वीडियो के जरिए बताया कि प्रोग्रेस को केवल रफ्तार से नहीं मापा जा सकता। कई बार लगातार आगे बढ़ते रहना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि होती है।

उनका यही संदेश सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। उम्र बढ़ने के बावजूद नियमित वर्कआउट और फिटनेस पर फोकस रखने के कारण अनिल कपूर लंबे समय से बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में गिने जाते हैं।
‘India Ke Top 1%’ से करेंगे वापसी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही रियलिटी शो ‘India Ke Top 1%’ को होस्ट करते नजर आएंगे। यह इंटरनेशनल फॉर्मेट ‘The 1% Club’ का भारतीय वर्जन है।
इस फॉर्मेट को दुनिया के कई देशों में दर्शकों के सामने पेश किया जा चुका है। अब इसका इंडियन वर्जन 19 सितंबर से शुरू होने वाला है।
General Knowledge नहीं, Logic की होगी असली परीक्षा
अनिल कपूर के मुताबिक ‘India Ke Top 1%’ सामान्य Quiz Show से थोड़ा अलग होने वाला है। इसमें केवल यह नहीं देखा जाएगा कि कंटेस्टेंट के पास कितनी General Knowledge है, बल्कि उनकी Logic, Thinking और Pressure में Problem Solving Ability की परीक्षा होगी।

