Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलखन पटेल से छीना गया पशुपालन विभाग

लखन पटेल से छीना गया पशुपालन विभाग

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। इसके बाद लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रह गई है।

मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री के पास अब 11 विभाग

ताजा फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास अब कुल 11 विभागों की जिम्मेदारी है। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग शामिल हैं। इसके अलावा वे सभी विभाग भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे, जिनका प्रभार किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपा गया है।

सुबह सीएम हाउस में हुई बैठक

जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री लखन पटेल को बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) बुलाया गया था। वे करीब सुबह 10 बजे वहां पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक के दौरान पशुपालन विभाग का प्रभार वापस लेने के फैसले पर चर्चा हुई। हालांकि, इस संबंध में गजट अधिसूचना एक दिन पहले ही जारी की जा चुकी थी।

फिलहाल सरकार की ओर से विभाग वापस लेने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन