Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news38 साल बाद फिर रफ्तार भरेंगे टॉम क्रूज, ‘डेज ऑफ थंडर’ सीक्वल...

38 साल बाद फिर रफ्तार भरेंगे टॉम क्रूज, ‘डेज ऑफ थंडर’ सीक्वल में एनी हैथवे की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने अपनी चर्चित फिल्म ‘डेज ऑफ थंडर’ के सीक्वल का एलान कर दिया है। 1990 में रिलीज हुई रेसिंग ड्रामा फिल्म की कहानी करीब चार दशक बाद फिर पर्दे पर लौटेगी। इस बार टॉम क्रूज के साथ ऑस्कर विजेता अभिनेत्री एनी हैथवे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

2028 की गर्मियों में रिलीज होगी फिल्म

टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जानकारी साझा की। उन्होंने डेटोना इंटरनेशनल स्पीडवे से एक तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ‘डेज ऑफ थंडर’ का नाम और 2028 का साल नजर आया। फिल्म को 2028 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

वीडियो में एनी हैथवे भी नजर आईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बच्चे के जन्म के बाद दोनों फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके जवाब में टॉम क्रूज ने भी 2028 की गर्मियों में फिल्म के आने की पुष्टि की।

यह भी पढ़े: निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो और रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

टॉम क्रूज फिर निभाएंगे कोल ट्रिकल का किरदार

ओरिजिनल फिल्म में टॉम क्रूज ने रेसिंग ड्राइवर कोल ट्रिकल की भूमिका निभाई थी। सीक्वल में भी उनके इसी किरदार के लौटने की उम्मीद है। वहीं, एनी हैथवे फिल्म में टीम ओनर और इंजीनियर की भूमिका निभा सकती हैं।

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जोनाथन लेविन संभालेंगे। वहीं जेरी ब्रुकहाइमर, टॉमी हार्पर और टॉम क्रूज बतौर निर्माता प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।

1990 में आई थी ‘डेज ऑफ थंडर’

‘डेज ऑफ थंडर’ साल 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में टॉम क्रूज ने एक महत्वाकांक्षी और प्रतिभाशाली रेसिंग ड्राइवर का किरदार निभाया था। कहानी में उनके रेसिंग करियर और चुनौतियों को दिखाया गया था।

अब 38 साल से अधिक समय बाद इस फ्रेंचाइजी की वापसी होने जा रही है। टॉम क्रूज की वापसी के साथ एनी हैथवे के जुड़ने से फिल्म को लेकर हॉलीवुड प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन