बालाघाट: स्कूली बच्चों और आम नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार 31 अक्टूबर को भटेरा चौकी स्थित अनुपमा रॉयल एकेडमी इंग्लिश स्कूल में वृहद स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दाहिया तथा अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. पंकज महाजन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विभाग अर्बन बालाघाट द्वारा बच्चों एवं अन्य लाभार्थियों के परीक्षण के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई थी।
आरबीएसके दल ने बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में डॉ. त्रिवेणी मेश्राम की देखरेख में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के चिकित्सा दल ने स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता और सेवाभाव के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान के महत्व के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करना और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा।
यह भी पढ़ें: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से ज्यादा का बोनस

