Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए एक विवादित बयान से जुड़े मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने भिंड पुलिस को निर्देश दिए हैं कि 27 जुलाई को अगली सुनवाई के दौरान जीतू पटवारी की अदालत में हर हाल में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बता दें सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि जीतू पटवारी का पता नहीं चल सका। इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि जब वे लगातार मीडिया, सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों में नजर आ रहे हैं, तो पुलिस उन्हें तलाशने में असफल कैसे हो सकती है। अदालत की इस टिप्पणी के बाद पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार, यह मामला 27 अप्रैल 2024 का है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी भिंड जिले के उमरी कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से कथित सांठगांठ और आर्थिक लेन-देन के आरोप लगाए। शिकायत में यह भी कहा गया कि उनके भाषण में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें-

प्रतिमा बागरी को उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने किया तलब, 6 जुलाई को दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के निर्देश

जिसके बाद बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के निर्वाचन अभिकर्ता ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए चुनावी सभा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी थी। वीडियो की जांच के बाद 4 मई 2024 को भिंड के उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

एफआईआर के बाद अदालत ने जीतू पटवारी को 16 जनवरी 2026 को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वे निर्धारित तारीख पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

27 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने भिंड पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई यानी 27 जुलाई को जीतू पटवारी की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। अब इस मामले में सभी की नजर अगली सुनवाई और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन