Tuesday, September 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएशियाड फाइनल- भारत ने श्रीलंका को 217 का टारगेट दिया:मंधाना ने 79...

एशियाड फाइनल- भारत ने श्रीलंका को 217 का टारगेट दिया:मंधाना ने 79 रन बनाए

जापान: भारतीय विमेंस टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका को 217 रन का टारगेट दिया है। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 79, ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली।

 पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी

मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। मंधाना के 45 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें:ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल,रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या काविंदी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा, सुगंधिका कुमारी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन