Tuesday, September 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल,रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश

ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल,रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश

ग्वालियर: ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हाई कोर्ट के निर्देश पर चल रही जांच में अब नगर निगम के बाद NHAI और PWD की सड़कों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मेहरा टोल से सिकरोदा चौराहा तक सड़क के सैंपल की रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की गई है,जिसमें सड़क निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिलने की बात सामने आई है।वहीं, हाई कोर्ट द्वारा गठित जांच आयोग के अध्यक्ष ने कोर्ट को बताया है कि NSV सर्वे की अंतिम रिपोर्ट अभी पेश होना बाकी है। ऐसे में हाई कोर्ट ने इस मामले को आज सुनवाई के लिए तय किया है, जबकि विभिन्न रिपोर्ट पर अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।

सड़क के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे 

ग्वालियर की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हाई कोर्ट की निगरानी में चल रही जांच अब नगर निगम की सड़कों से आगे बढ़कर NHAI और PWD की सड़कों तक पहुंच गई है। मेहरा टोल से सिकरोदा चौराहा तक की सड़क के सैंपल की रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की गई है। रिपोर्ट में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं और सड़क के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरने की बात सामने आई है। इसके अलावा PWD की एजी ऑफिस से विक्की फेक्ट्री तक कि सड़क के सैम्पल भी फैल हो गए। जांच के दौरान सड़क की परतों, निर्माण सामग्री और निर्धारित मानकों के अनुरूप किए गए काम को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट में सड़क की गुणवत्ता से जुड़ी कमियां सामने आने के बाद अब संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।वहीं, रिपोर्ट में सड़क पर गड्ढों और उनकी भराई से जुड़े तथ्यों का भी जिक्र किया गया। सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के पालन को लेकर जांच आयोग ने जानकारी जुटाई है।

ये भी पढ़ें:भोपाल में 7 महीनों के हादसों में 79 लोगों की मौत , बंद स्ट्रीट लाइट, खराब सड़क मुख्य कारण

 सर्वे की अंतरिम रिपोर्ट अभी पेश होनी बाकी

इस पूरे मामले में हाई कोर्ट द्वारा गठित जांच आयोग के अध्यक्ष ने कोर्ट को बताया कि NSV यानी नेटवर्क सर्वे व्हीकल से किए गए सर्वे की अंतरिम रिपोर्ट अभी पेश होनी बाकी है, ऐसे में हाई कोर्ट ने इस मामले को आज सुनवाई के लिए तय किया है। वहीं, विभिन्न रिपोर्ट पर अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सामने आ रही जांच रिपोर्टों के बीच अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि NHAI, PWD और नगर निगम की सड़कों से जुड़े मामलों में हाई कोर्ट आगे क्या निर्देश देता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन