छतरपुर: मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ राजनगर विधायक सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
बागेश्वर धाम पहुंचने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने श्रद्धा के साथ बागेश्वर बालाजी की पूजा की। इसके बाद उन्होंने संन्यासी बाबा, अष्टवीर हनुमान और प्रेतराज सरकार के भी दर्शन किए।
धाम में कुछ समय बिताने के दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर धाम परिसर में स्थानीय नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी भी रही।
यह भी पढ़े : अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आतिफ अकील का नाम चर्चा में, ओवैसी की सभा से बढ़ी बेचैनी
देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने देश और मध्यप्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

