Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news30 साल की उम्र में सबभिनेनी मेघना ने क्रिकेट को कहा अलविदा,...

30 साल की उम्र में सबभिनेनी मेघना ने क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में बयां किया अपना सफर

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग (WPL) को भी अलविदा कह दिया है। मेघना ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने इस फैसले की जानकारी दी और क्रिकेट से जुड़ी यादों को साझा किया।

मैदान को बताया अपना दूसरा घर

मेघना ने अपने पोस्ट में लिखा कि पहली बार बल्ला हाथ में लेकर मैदान पर उतरने से लेकर भारतीय टीम की जर्सी पहनने तक का सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। क्रिकेट ने उन्हें सिर्फ पहचान ही नहीं दी, बल्कि जिंदगी के कई जरूरी सबक भी सिखाए।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट का मैदान हमेशा उनका दूसरा घर रहा है। इस खेल ने उन्हें हिम्मत, विनम्रता और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना सिखाया। मैदान पर बिताए पल, साथी खिलाड़ियों के साथ बनी दोस्ती और क्रिकेट से मिली यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी।

परिवार, कोच और बीसीसीआई का जताया आभार

संन्यास की घोषणा करते हुए मेघना ने अपने परिवार, कोच, साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया और आगे बढ़ने की हिम्मत दी।

मेघना ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन सभी ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर खिलाड़ी बनने के अवसर दिए।

अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति लोगों का प्यार और समर्थन उनके लिए हमेशा खास रहेगा।

संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़ी रहेंगी

मेघना ने साफ किया कि खिलाड़ी के तौर पर उनका सफर भले ही समाप्त हो रहा है, लेकिन क्रिकेट से उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा। वह भविष्य में युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि अब वह अपना समय अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने और उस खेल को कुछ वापस देने में लगाना चाहती हैं, जिसने उन्हें जिंदगी में इतना कुछ दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद पर पुलिस के नोटिस से हलचल, कुछ मिनट बाद नमाज की मिली इजाजत

कैसा रहा मेघना का क्रिकेट करियर?

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में 114 और टी20 में 258 रन उनके नाम हैं। मेघना ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था। इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट और WPL में खेलती रहीं। WPL में वह RCB की तरफ से 9 मैच खेली हैं।

30 साल की उम्र में संन्यास के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं जाएंगी और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद करेंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन