Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी...

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी 200 अंकों की उछाल

मुंबई: शेयर बाजार में आज 3 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 800 अंक की तेजी के साथ 76,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की बढ़त है, ये 23,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।

 विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी

लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 3,115 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 1,358 करोड़ रुपए का निवेश किया। इस खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला।

कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, इसलिए तेल की कीमतों में यह हल्की नरमी बाजार के लिए पॉजिटिव रही।

ये भी पढे़ं: नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलिकॉप्टर, भारतीय पर्यटक की मौत; 3 घायल

2 नवंबर को भी शेयर बाजार में रही थी तेजी

शेयर बाजार में 2 नवंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 1,233 अंक की तेजी के साथ 75,693 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 388 अंक की तेजी रही, ये 23,440 पर बंद हुआ।

बाजार में इस तेजी कारण यह है कि रिलायंस का शेयर 12% चढ़कर 1300 रुपए पर पहुंच गया है। इस तेजी के चलते रिलायंस का मार्केट कैप 17.59 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन