Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएकतरफा प्यार में सनकी ने युवती के घर दागा पेट्रोल बम, शादी...

एकतरफा प्यार में सनकी ने युवती के घर दागा पेट्रोल बम, शादी से किया था इनकार

भोपाल:मध्य प्रदेश के भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक एक तरफा प्यार में युवक ने युवती के घर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी ।आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था लेकिन युवती द्वारा इनकार करने और दूसरे युवक से रिश्ता तय होने के बाद आरोपी पर सनक सवार हो गई।इसके बाद उसने मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी, उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और आखिर में घर के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया।
पेट्रोल बम किचन में गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से फ्रिज समेत घर का घरेलू सामान जलकर खराब हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामला भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी युवती को लम्बे समय से परेशान कर रहा था और उसपर शादी का दबाव बना रहा था। जबकि युवती की सगाई किसी और युवक से तय हो गई। आरोपी ने युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी अरबाज उर्फ भैयू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था लेकिन बाद मे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पहले भी कर चुका था परेशान

पुलिस के अनुसार बाणगंगा बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवती के पिता का निधन हो चुका है और उसका पालन-पोषण उसके भाई ने किया है. कुछ समय पहले युवती का रिश्ता दूसरे युवक से तय हुआ था इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी अरबाज युवती का पीछा करने लगा और उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती पहले ही आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा चुकी थी इसके बावजूद आरोपी लगातार उसे परेशान और धमकाता रहा।

डायल-112 पर सूचना देने के बाद भी नहीं माना

घटना से दो दिन पहले सुबह आरोपी युवती को धमकाने उसके घर पहुंचा था. युवती ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से चला गया। हालांकि, इसके बाद भी वह युवती को फोन पर धमकाता रहा, घटना वाले दिन युवती अपनी भाभी के साथ घर के बाहर खड़ी थी इसी दौरान आरोपी दोबारा वहां पहुंचा और युवती की मोपेड में पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद उसने घर के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया, पेट्रोल बम किचन में गिरते ही आग लग गई, आग तेजी से फैलने के कारण फ्रिज समेत घर में रखा हजारों रुपए का सामान जल गया। घटना के बाद इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े:लांजी में प्रभारी प्रबंधक के घर EOW का छापा

एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान ने दी जानकारी

एडिशनल एसपी के मुताबिक, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन