Thursday, July 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभांजे के प्यार में पड़ी मामी... पति को उतारा मौत के घाट

भांजे के प्यार में पड़ी मामी… पति को उतारा मौत के घाट

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब दंपति के 6 वर्षीय बेटे ने पुलिस के सामने ऐसा बयान दिया, जिसने जांच की दिशा ही बदल दी। अब पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

अचेत मिलने की मिली सूचना

यह मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाइपुरा का है। जानकारी के मुताबिक महिला ने परिजनों को फोन कर बताया कि उसके पति कुमार सेन घर में अचेत अवस्था में पड़े हैं। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

6 साल के बेटे के बयान से बदली जांच की दिशा

वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान मृतक के 6 वर्षीय बेटे ने दावा किया कि उसकी मां ने ही उसके पिता के मुंह पर तकिया रखकर उनकी जान ले ली। बच्चे के बयान के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

कार में मिले प्रेमी युगल के शव, 2 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद

प्रेम प्रसंग के लगे आरोप

बता दें स्थानीय लोगों और पूर्व ग्राम प्रधान के अनुसार महिला का एक युवक से कथित प्रेम संबंध था, जो रिश्तेदारी में उसका भांजा लगता है। दावा किया जा रहा है कि पति को इस संबंध की जानकारी मिल चुकी थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले को लेकर सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि बच्चे के बयान के आधार पर हत्या की आशंका को लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत की वास्तविक वजह क्या थी और हत्या के आरोप कितने सही हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन