Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; पायलट समेत...

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; पायलट समेत सभी की गई जान

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश और देहरादून की ओर जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों और एक पायलट समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन का एयरबस H125 हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ धाम से रवाना हुआ था। उड़ान भरने के लगभग सात से आठ मिनट बाद बद्री घाटी में हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है।

सेना की सूचना पर हादसे की पुष्टि

हेलीकॉप्टर की लोकेशन नहीं मिलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर कंपनी के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। बाद में सेना की ओर से मिली सूचना के आधार पर दुर्घटनास्थल का पता लगाया गया और हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि हुई।

घटना के बाद जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। हादसे की परिस्थितियों और तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

पायलट समेत छह लोगों की मौत

इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में अरुण सालुंके, एच.एस. नागराजा, प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजन, शंकरगौड़ा वी.बी., सुधीर के. और पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: बारिश के कारण टला CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, अब 31 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने और घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने के निर्देश देने की बात भी कही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन