Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबारिश के कारण टला CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'जन...

बारिश के कारण टला CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, अब 31 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन ने शुक्रवार को प्रस्तावित ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम एक दिन के लिए टाल दिया है। अब यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यक्रम स्थगित करने के पीछे भारी बारिश को वजह बताया है।

दरअसल, विपक्षी गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सांकेतिक जन महाभियोग आयोजित करने की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की योजना थी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी थी, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रस्ताव पेश करने वाले थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को समापन भाषण देना था।

खरगे के आवास पर होना था आयोजन

पहले यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास, 10 राजाजी मार्ग के ओपन लॉन में आयोजित होना था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पहले ही जानकारी दी थी कि कई स्थानों पर आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम खरगे के आवास पर रखा गया है। हालांकि, बारिश के चलते इसे एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

मतदाता सूची और चुनाव आयोग को लेकर विरोध

INDIA गठबंधन का यह अभियान निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध से जुड़ा है। विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर गठबंधन ने सांकेतिक जन महाभियोग का कार्यक्रम तैयार किया था।

यह भी पढ़ें: विधायक विवेक पटेल के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, रामकुमार नागपुरे कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली

विपक्षी गठबंधन की अगली बड़ी राजनीतिक गतिविधि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली है। यह रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें देशभर से करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान लगभग 50 हजार लोगों की उपस्थिति का है।

इस बीच, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। संगठन ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिवाली के बाद रैली आयोजित करने का सुझाव दिया है। हालांकि, रामलीला मैदान में रैली की तैयारियां जारी हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन