बस्तर पंडुम महोत्सव का आज भव्य समापन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

शेयर करे

बस्तर। छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का अनुपम प्रतीक बस्तर पंडुम महोत्सव आज अपने ऐतिहासिक समापन की ओर है। तीन दिवसीय इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में बस्तर की विरासत, कला, लोक नृत्य और जनजातीय अस्मिता का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है।
समापन समारोह दोपहर 11 बजे लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले लोक-नृत्य समारोह की विशेष आकर्षण होंगे। प्रशासन ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। पूरे बस्तर संभाग में उत्सव जैसा माहौल है और जनजातीय समुदाय अपनी परंपरा के सम्मान में गौरव महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *