Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंधर्मांतरण के बाद दफनाए गए शव पर बवाल, कब्र से निकाला गया,...

धर्मांतरण के बाद दफनाए गए शव पर बवाल, कब्र से निकाला गया, अब धमतरी में होगा अंतिम संस्कार

धमतरी। जिले के दुगली थाना क्षेत्र के मुनाई केरा गांव में एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाए जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मृतक ने करीब 15 वर्ष पहले धर्म परिवर्तन किया था। उसकी मृत्यु के बाद परिवारजन ने गांव स्थित अपनी निजी बाड़ी में उसे दफनाया, जिसे लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया।
विरोध इतना बढ़ा कि प्रशासन और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। आदिवासी समाज का कहना था कि यह तरीका उनके पारंपरिक नियमों के खिलाफ है। स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने माहौल शांत करने के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने का निर्णय लिया।
अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी प्रक्रिया को कानून व्यवस्था की सुरक्षा में पूरा किया गया। अब मृतक के शव का अंतिम संस्कार धमतरी में किया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए पुलिस लगातार निगरानी रखकर हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी कदम कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन