इंदौर: इंदौर के चर्चित भागीरथपुरा दूषित जलकांड को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है।जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पितृ पक्ष में पीड़ित परिवारों के घर पहुंचा।कांग्रेस नेताओं ने परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस ने रखी प्रमुख मांगे
पीड़ित परिवारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस ने कुछ प्रमुख मांगें रखी है। दूषित जल से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ, पीड़ित परिवारों के जीवन-यापन को सुरक्षित करने के लिए परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाने की मांग की है।साथ ही रिपोर्ट में जिन अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों की लापरवाही उजागर हुई है, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाने की मांग भी रखी है।
ये भी पढ़ें: गुना अस्पताल में बहन के कंधे पर दिव्यांग भाई, स्ट्रेचर नहीं मिलने का आरोप; वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल?
कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया
कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया है कि इस लड़ाई में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

