Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट: शादी का दबाव बना मौत की वजह, नर्स साक्षी हत्याकांड का...

बालाघाट: शादी का दबाव बना मौत की वजह, नर्स साक्षी हत्याकांड का खुलासा

बालाघाट: रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदलकसा के जंगल में 21 वर्षीय युवती साक्षी डोहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। आरोपी ने प्रेम विवाह करने का दबाव बनाया और युवती के इनकार करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने झूठी कहानी भी गढ़ी थी।

पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय आरोपी आकाश बाघमारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

दरअसल, मामले में शुरुआत से ही पुलिस को कुछ परिस्थितियां संदिग्ध नजर आ रही थीं। आरोपी आकाश बाघमारे ने प्रारंभ में बताया था कि साक्षी ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कहानी पर भरोसा करने के बजाय घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतिका के परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना सामने आया। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि मामला हत्या का है।

यह भी पढ़ें: गोंगलाई मंडी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने किसानों से किया वर्चुअल संवाद

मर्ग जांच के आधार पर रामपायली थाने में अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी आकाश बाघमारे को 31 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल, उसका मोबाइल, मृतिका का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन