Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मिले...

भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मिले मां-बच्चे और रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

भोपाल: राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। घर में नरेंद्र साहू की मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव मिले हैं। चारों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। वहीं, परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रारंभिक आशंका है कि नरेंद्र ने पहले परिवार के चार सदस्यों की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घर में मिले मां, पत्नी और दो बच्चों के शव

घटना छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी की है। मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू (35), उनकी मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में हुई है।

नरेंद्र की मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव घर के अंदर मिले। शुरुआती जांच में चारों के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया का शव

परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला। घर में चार लोगों की मौत और रेलवे ट्रैक पर नरेंद्र का शव मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि उसने पहले परिवार के सदस्यों की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों घटनास्थलों पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

मौतों के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि परिवार में इतनी बड़ी घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौतों की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन