CBI का बड़ा एक्शन:लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते धराए, पत्नी पर भी केस,घर से बरामद हुए 2.23 करोड़ रुपये नकद!

शेयर करे
नई दिल्ली, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को  भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है ।हैरानी की बात यह है कि इस मामले में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है, जो फिलहाल राजस्थान के श्रीगंगानगर में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
CBI का दीपक पर शिकंजा 
CBI की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर छापेमारी की, जहां से लगभग 2.23 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। नोटों के इतने बड़े ढेर को देखकर जांच अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। इसके अलावा पत्नी के आवास से करीब 10 लाख रुपये कैश जब्त किया गया। जांच एजेंसी ने कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी कब्जे में लिए हैं।
रक्षा मंत्रालय का रुख;
रक्षा मंत्रालय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वे CBI की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।