Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news24 घंटे भी नहीं टिक सकीं जन्मदिन की खुशियां, 2 साल की...

24 घंटे भी नहीं टिक सकीं जन्मदिन की खुशियां, 2 साल की बेटी की मौत

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। जिस घर में एक दिन पहले दो साल की मासूम सृष्टि का जन्मदिन मनाया गया था, उसी घर में अगले ही दिन मातम छा गया। किचन में खाना बनाते समय मां की साड़ी में लगी आग ने पलभर में पूरी जिंदगी बदल दी। हादसे में मासूम सृष्टि की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई है।

मूक-बधिर मां चीख भी नहीं सकी

जानकारी के अनुसार, काजल किचन में खाना बना रही थीं, तभी अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और पास में खड़ी उनकी दो साल की बेटी भी उसकी चपेट में आ गई। काजल मूक-बधिर हैं, इसलिए वह आवाज लगाकर किसी को मदद के लिए नहीं बुला सकीं। ऐसे में उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी मां को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर आग का मंजर देखकर परिजन तुरंत घर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें-

भोपाल में किसान आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार: सावरकर सेतु बना प्रदर्शन का केंद्र, CM हाउस कूच पर अड़े किसान

इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

बता दें गंभीर रूप से झुलसी मां और बेटी को तत्काल इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो साल की सृष्टि ने दम तोड़ दिया। वहीं, करीब 50 प्रतिशत तक झुलसी काजल की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज वेंटिलेटर पर जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह गैस पाइपलाइन में आग लगना मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राजेंद्र नगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला देपालपुर पुलिस को सौंप दिया है। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर होने के कारण अभी बयान नहीं लिए जा सके हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन