Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में किसान आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार: सावरकर सेतु बना प्रदर्शन का...

भोपाल में किसान आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार: सावरकर सेतु बना प्रदर्शन का केंद्र, CM हाउस कूच पर अड़े किसान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेशभर से पहुंचे किसानों ने सीएम हाउस की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सावरकर सेतु पर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने वहीं धरना शुरू कर दिया और साफ कर दिया कि मांगें पूरी होने तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों और सरकार के बीच देर रात तक चली बातचीत भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। कृषि मंत्री के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन ने और अधिक राजनीतिक और प्रशासनिक महत्व हासिल कर लिया है।

क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें?

बता दें किसान संगठनों का कहना है कि सरकार को मूंग की फसल की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए। किसानों का आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था से उन्हें समय पर खाद और समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर किसान भोपाल पहुंचे हैं और सरकार से ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

भोपाल में किसान आंदोलन, कई रास्ते हुए बंद

सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

वहीं बढ़ते आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में ‘कृषि कल्याण वर्ष’ मनाया जा रहा है और किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से भी शांति बनाए रखने और आमजन को असुविधा न होने देने की अपील की।

अलर्ट मोड में पुलिस

इसी के साथ ही भोपाल पुलिस ने सीएम हाउस जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एडिशनल DSP अनिल शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और किसी प्रकार के बल प्रयोग की आवश्यकता नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों ने शुरुआती बैरिकेड पार कर लिए थे, जिसके बाद अंतिम बैरिकेड पर उन्हें रोक दिया गया। फिलहाल किसान वहीं शांतिपूर्वक बैठे हैं और प्रशासनिक स्तर पर लगातार वार्ता जारी है।

सरकार और किसान संगठनों के बीच अगली दौर की बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हैं। यदि सहमति नहीं बनती है, तो राजधानी में आंदोलन और तेज हो सकता है। ऐसे में भोपाल में राजनीतिक गतिविधियां भी आने वाले घंटों में और गर्माने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन