लुधियाना: पंजाब की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 6 साल बाद एक बार फिर साथ आने जा रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है।आज दोपहर 1 बजे दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे। दोनों पार्टियां पहले भी तीन बार पंजाब में सरकार बना चुकी हैं। अब देखना होगा कि यह पुराना गठबंधन पंजाब की राजनीति में क्या नया समीकरण बनाता है।
दोनों पार्टियों मिलकर 3 बार पंजाब में सरकार बना चुकी है
दोनों पार्टियों मिलकर 1997, 2002 और 2007 यानी 3 बार पंजाब में सरकार बना चुकी हैं। हालांकि कृषि सुधार कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में 24 साल बाद दोनों का गठबंधन टूट गया था।
इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से अकाली दल 3 और भाजपा महज 2 सीटें ही जीत सकी थी।
गठजोड़ का ऐलान होने के बाद मोगा में रैली की जाएगी
सूत्रों के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से भाजपा पिछले गठबंधन में 23 के मुकाबले इस बार ज्यादा यानी 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अकाली दल 72 से 77 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
वहीं गठजोड़ का ऐलान होने के बाद मोगा में रैली की जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे।
शाह-सुखबीर के साथ पंजाब के नेता भी मौजूद रहेंगे
दिल्ली में होने वाली अमित शाह, सुखबीर बादल और नितिन नवीन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब से भी नेताओं को बुलाया गया है। भाजपा से इसमें प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और सुनील जाखड़ मौजूद रहेंगे। वहीं अकाली दल से सीनियर लेता बलविंदर सिंह भूंदड़ शामिल होंगे।
अकाली नेता भूदंड़ बोले- पंजाब के लिए अलायंस जरूरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन पंजाब की राजनीति के लिए शुभ और अहम है।

