दमोह:जिले में भाजपा नेता गौरव पटेल की बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बुंदेली सिंगर बंडा शराब कांड में हुई 36 मौतों का मजाक उड़ाते हुए गाना गा रहा है। गाने पर वायरल वीडियो में डांसर्स हंसते हुए डांस करती नजर आ रही हैं।
दो महिला डांसर मुस्कुराती और नेता ठहाका लगाते नजर आ रहे
वीडियो में दिखाई-सुनाई दे रहा है कि बड़े मंच पर एक बुंदेली सिंगर ‘अरे पौआ ने पीयो घने-घने, बंडा में मर गये केऊ जने।’ गाने के दौरान दो महिला डांसर मुस्कुराती और नेता ठहाका लगाते नजर आ रहे हैं।इसी ढाबे पर पहले अवैध शराब पकड़ने गए एक एसआई के साथ संचालक ने बदसलूकी की थी। उसने एसआई पर हमला करने की कोशिश भी की थी।
ये भी पढ़े:रायसेन के कई गांवों में नलजल योजना बंद
वीडियो सामने आने के बाद पटेल ने मांगी माफी
वीडियो सामने आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा कि अगर किसी को बुरा लगा है, तो वह इसके लिए माफी चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि कलाकार ने लोगों से शराब न पीने की अपील की थी। फिर भी यदि किसी को लगता है कि मजाक उड़ाने जैसी बात है तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।

