Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंग्लैंड में पंजाबी युवती की निर्मम हत्या

इंग्लैंड में पंजाबी युवती की निर्मम हत्या

तरनतारन(पंजाब): ब्रिटेन में पंजाब की 24 वर्षीय युवती किरनदीप कौर की निर्मम हत्या कर दी गई है। हमलावर ने सोते हुए कमरे में घुसकर उनके पेट और छाती पर पांच बार चाकू से किये वार। घटना लंदन के अक्सब्रिज रोड स्थित किरनदीप के आवास पर हुई।

परिवार ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

किरनदीप करीब दो साल पहले छात्रा वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गई थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें वर्क परमिट मिल गया और वहां नौकरी कर रही थीं। पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दी थी।

परिवार को उम्मीद थी कि बेहतर शिक्षा और नौकरी के बाद किरनदीप उनका सपना साकार करेगी, लेकिन एक अचानक हुई घटना ने सब कुछ छीन लिया।

हमला कैसे हुआ?

रविवार सुबह किरनदीप अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान 44 वर्षीय डेनियल सीन जेम्स नामक ब्रिटिश युवक उसके घर में घुस गया। उसने किरनदीप पर अचानक हमला बोल दिया और जेब से निकाले चाकू से ताबड़तोड़ पांच वार किए। गंभीर चोटों के कारण किरनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
किरनदीप के भाई गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पहले किसी अन्य 20 वर्षीय युवक से झगड़ा कर उसे चाकू मारकर भागा था। बाद में छिपने के लिए किरनदीप के घर में घुस गया और वहां उन्हें देखते ही हमला कर दिया।

CCTV वीडियो में कैद हुआ आरोपी

घटना का एक चौंकाने वाला CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू लेकर घर से बाहर निकलता दिख रहा है। वीडियो घर के गेट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ।

ब्रिटिश पुलिस की कार्रवाई

ब्रिटेन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डेनियल सीन जेम्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसे किरनदीप कौर की हत्या और धारदार हथियार रखने के मामले में अदालत में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है।

परिवार की अपील

परिवार गहरे सदमे में है। पिता सुखदेव सिंह और माता बलजीत कौर ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जा सके।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार और गांववासी इस अप्रत्याशित त्रासदी से अभी भी उबर नहीं पाए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन