Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर में स्कूली छात्रों की बेरहमी: पहाड़ी पर ले जाकर साथियों को...

जबलपुर में स्कूली छात्रों की बेरहमी: पहाड़ी पर ले जाकर साथियों को बेल्ट-चप्पल से पीटा, वीडियो आया सामने

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूली छात्रों के बीच मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। घमापुर थाना क्षेत्र की टोरिया पहाड़ी पर कुछ छात्रों ने कथित तौर पर अपने ही स्कूल के दो छात्रों को घेरकर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित छात्र आरोपियों से रहम की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं।

पहाड़ी इलाके में ले जाकर की पिटाई

बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद के बाद कुछ छात्र अपने साथियों को टोरिया पहाड़ी इलाके में ले गए।

सामने आए वीडियो में एक छात्र को घसीटकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरे छात्र के कपड़े उतरवाकर कथित तौर पर बेल्ट और चप्पल से लगातार पीटा जा रहा है। इस दौरान पीड़ित हाथ जोड़कर मारपीट रोकने की गुहार लगाता दिखाई देता है।

स्कूल में बताने पर धमकाने का आरोप

वीडियो में मारपीट करने वाले छात्र पीड़ितों से स्कूल में घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

यह भी पढ़े: किरनापुर थाने में गर्भवती महिला और पति से मारपीट के आरोप, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

घमापुर थाना क्षेत्र की टोरिया पहाड़ी का बताए जा रहे इस वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। दोनों छात्रों के साथ हुई मारपीट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना में कितने छात्र शामिल थे। नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पीड़ित और आरोपी छात्रों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन