Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsढलान से बेकाबू हुई बस ने तीन छात्राओं को रौंदा, दो की...

ढलान से बेकाबू हुई बस ने तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत

दमोह: जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर अभाना में सुबह करीब 10:00 बजे यह हादसा हुआ। दमोह से प्रतिदिन जबलपुर जाने वाली नाजिस कंपनी की बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0550 यात्रियों को लेकर दमोह से रवाना हुई थी। अभाना की टेक पर पहुंचते ही ढलान के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और साइकिल से स्कूल जा रही तीन छात्राओं नित्य सेन, यशोदा पटेल एवं आरुषि लोधी को कुचल दिया। तीनों छात्राएं कक्षा सातवीं-आठवीं की थीं। घटना में यशोदा और आरुषि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नित्या गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि घायल एवं मृतक छात्राओं के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव भी जिला अस्पताल पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर चक्काजाम खुलवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्काजाम खोला गया।

लोहता थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया, बस को जब्त कर लिया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। पंचनामा कार्रवाई कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन में ममता बनर्जी, केजरीवाल और ध्रुव राठी समेत कई बड़े नेता हिरासत में, 1500 से ज्यादा लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

पहले भी हो चुका है सड़क का सर्वे

दमोह जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पिछले वर्ष तत्कालीन कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मैनिट के विशेषज्ञों की टीम को दमोह आमंत्रित किया था। टीम ने दमोह में 3 से 4 राउंड तक अलग-अलग सर्वे किया और बढ़ती दुर्घटनाओं के कारणों को चिह्नित कर सुझाव दिए थे। इसके बाद कई जगह संकेतक बोर्ड, सड़कों का सुधार जैसे कार्य भी किए गए, लेकिन पूर्ण रूप से काम नहीं हो सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन