Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'जाति-पाती नहीं, इंसान सबसे बड़ा': रथ यात्रा में मुस्लिम युवक सलमान की...

‘जाति-पाती नहीं, इंसान सबसे बड़ा’: रथ यात्रा में मुस्लिम युवक सलमान की अकीदत भरी मुलाकात

खजुराहो: सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के पहले पड़ाव पर ही भाईचारे की एक मिसाल सामने आई है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा जब रविवार देर रात अजयगढ़ पहुंची, तो वहां मंच पर एक मुस्लिम युवक ने आकर उनकी आरती उतारी, माला पहनाई और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के बाद युवक ने जो कुछ बताया, उसने वहां मौजूद सभी को भावुक कर दिया।

यात्रा के पहले दिन अजयगढ़ में आपसी भाईचारे की यह तस्वीर सामने आई। स्थानीय मुस्लिम युवक सलमान खान ने मंच पर पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री को माला पहनाई और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जवाब में बाबा ने उन्हें बागेश्वर बालाजी की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

बाबा ने बीमारी के बारे में सही बताया

सलमान खान ने बताया कि वे कई सालों से धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहते थे। उन्होंने बाबा को अपने परिवार की समस्या बताई। सलमान के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री ने उनके पिता के ब्रेन में खून जमने और पैरालिस की समस्या के बारे में बताया, जो उनके अनुसार सही था। सलमान ने कहा कि बाबा ने उन्हें धाम आने के लिए कहा है और वे वहां जरूर जाएंगे।

नवरात्रि में नौ दिन पंडाल में बिताते हैं

सलमान ने बताया कि उनका परिवार नवरात्रि और रामनवमी जैसे त्योहार सभी के साथ मिलकर मनाता है। उन्होंने कहा, “हम नवरात्रि के नौ दिन घर नहीं जाते। दशहरे तक कमेटी के लोगों के साथ पंडाल में ही सोते हैं।” सलमान रिक्शा चलाते हैं। उनके मुताबिक, मोहल्ले के शिष्य मंडल ने बाबा से मिलने के लिए उनका रिक्शा ही बुक किया था।

यह भी पढ़ें: ‘लाल टोपी ने मुसलमानों को सिर्फ टोपी पहनाई’, आजमगढ़ में ओवैसी का अखिलेश यादव पर हमला

बोले- जाति-पाती नहीं, इंसानियत सबसे बड़ी

सलमान ने आपसी सौहार्द पर बात करते हुए कहा कि लोगों को एक-दूसरे से नफरत करने के बजाय मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर हम एक-दूसरे से कट्टरपन या दुश्मनी करेंगे, तो कोई तीसरा फायदा उठा ले जाएगा। जाति-पाती कुछ नहीं होती, बस इंसान से मतलब रखो। इंसान सबसे बड़ी चीज है।’

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन