Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'लाल टोपी ने मुसलमानों को सिर्फ टोपी पहनाई', आजमगढ़ में ओवैसी का...

‘लाल टोपी ने मुसलमानों को सिर्फ टोपी पहनाई’, आजमगढ़ में ओवैसी का अखिलेश यादव पर हमला

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाल टोपी वालों ने मुसलमानों को सिर्फ टोपी पहनाने का काम किया है। सपा ने मुसलमानों के वोट से सत्ता हासिल की, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि अब किसी दूसरे के भरोसे रहने के बजाय अपना नेतृत्व खुद तैयार करें।

सैफई में स्कूल-कॉलेज, आजमगढ़ में विकास क्यों नहीं?

ओवैसी ने आजमगढ़ की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी से सवाल किए? उन्होंने कहा कि सैफई में इतने स्कूल और कॉलेज हैं कि उनकी गिनती करना मुश्किल है, लेकिन आजमगढ़ में विकास के नाम पर कुछ खास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिले में सपा के दो सांसद, दस विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि हैं। इसके बावजूद सड़कों की हालत खराब है।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि युवाओं को अपनी जवानी अपने माता-पिता और भविष्य के लिए लगानी चाहिए, न कि किसी नेता के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने मुसलमानों को सत्ता तक पहुंचने का जरिया बनाया, लेकिन उन्हें बराबरी की हिस्सेदारी नहीं दी।

योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती

ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को संभल और अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। दोनों नेता इन सीटों से चुनाव मैदान में उतरें, तब पता चलेगा कि जनता किसे कितना समर्थन देती है।

एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई पर भी घेरा

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि एनकाउंटर के नाम पर प्रधानमंत्री के नाम से योजना शुरू कर देनी चाहिए। चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उसका नाम प्रधानमंत्री सरकार बनाओ कार्यालय रखने की बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मुसलमानों के घरों, दुकानों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों पर बुलडोजर चलाए गए हैं। ओवैसी ने इन कार्रवाइयों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का विपक्ष पर तंज- प्रदर्शन से बची-खुची साख भी गंवा सकता है INDIA गठबंधन

जंतर-मंतर पर भी सवाल?  

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि युवाओं को हिरासत में लेने और प्रदर्शन पर पाबंदियां लगाने से उनके हौसले कमजोर नहीं होंगे। उन्होंने उन विपक्षी दलों पर भी सवाल उठाए, जो प्रदर्शन में उनके शामिल नहीं होने को लेकर सवाल कर रहे थे।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ओवैसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने और अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब किसी की गुलामी करने की जरूरत नहीं है। लोगों को अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आना होगा और अपना नेतृत्व तैयार करना होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन