Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवनडे के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों की अदला-बदली, 6 अक्टूबर के...

वनडे के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों की अदला-बदली, 6 अक्टूबर के वेस्टइंडीज में नजर नहीं आएगें ये खिलाड़ी

मुबंई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की, हालांकि न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में 351 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

अब फॉर्मेट बदलने के साथ भारतीय टीम का चेहरा भी पूरी तरह बदल जाएगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

तीसरे वनडे के 9 खिलाड़ी नहीं दिखेंगे

तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन और पहले टी20 की संभावित टीम की तुलना करें तो बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज टी20 मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। उनके साथ कई युवा और टी20 के आक्रामक खिलाड़ी टीम में नजर आएंगे। इनमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

पहले टी20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

लखनऊ में होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। मध्यक्रम में संजू सैमसन, कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और तिलक वर्मा विकल्प होंगे। शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव/मयंक यादव।

यह भी पढ़ें: Asian games 2026:पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, कपिल देव ने किया टीम की ताकत पर भरोसा

पांच शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

सीरीज का पहला टी20 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां व आखिरी टी20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे।

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर टी20 सीरीज पर होगी। वहीं नई टीम और युवा खिलाड़ियों के साथ पहला मुकाबला इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि कई खिलाड़ियों को अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन