Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsUCC पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब अपना...

UCC पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब अपना रुख स्पष्ट करे विपक्ष

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) की रिपोर्ट मिलने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोजशाला हो या यूसीसी, कांग्रेस हमेशा हिंदू-मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से मुद्दों को देखती रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित यूसीसी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां उसके सभी प्रावधानों, उद्देश्यों, सकारात्मक पहलुओं और वास्तविक तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जब विधेयक सदन में आएगा, तब सभी पक्षों के सामने इसकी पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

डॉ. यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर गठित समिति ने व्यापक जन-परामर्श किया। जिसमें मुस्लिम समाज, हिंदू समाज, ईसाई समाज सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने खुलकर अपने सुझाव और विचार रखे। लेकिन कांग्रेस ने एक राजनीतिक दल के रूप में राज्य स्तर पर आकर अपनी स्पष्ट राय देना उचित नहीं समझा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, कांग्रेस का यह रवैया उसके दोहरे राजनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर स्पष्ट रुख न अपनाना जनता के प्रति कांग्रेस की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन