Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपरीक्षा में असफलता के बाद 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की...

परीक्षा में असफलता के बाद 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरटोला स्थित पीएम आवास कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 15 वर्षीय छात्र यूनिक उर्फ साहिल उरकुड़े ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह 9वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में असफल होने के बाद मानसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, यूनिक नगर के सांदीपनि स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। मुख्य परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद उसने पुनः परीक्षा दी थी। 25 जून को घोषित परिणाम में वह सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि इसी बात से वह तनाव में था। जिसके चलते छात्र ने यह कदम उठाया।

वहीं मृतक के पिता संदीप उरकुड़े ने बताया कि यूनिक अक्सर कमरे का दरवाजा बंद कर सो जाता था। शनिवार को काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसी के घर की खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर यूनिक पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सात ही पिता ने बताया कि उन्हें बेटे के परीक्षा परिणाम की सीधी जानकारी नहीं थी। संभवतः यूनिक को अपने दोस्तों के माध्यम से परिणाम का पता चला था, जिसके बाद वह परेशान रहने लगा। घटना से पहले उसने अपनी छोटी बहन को मोबाइल देते हुए कहा था कि वह सोने जा रहा है और उसे परेशान न किया जाए। इसके बाद वह कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इससे पहले वह कॉलोनी में बच्चों के साथ खेल रहा था।

अस्पताल चौकी के प्रधान आरक्षक सूर्यकांत मरकाम ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन