Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCM डॉ. मोहन यादव की तीसरे दिन यूएई के उद्योगपतियों के साथ...

CM डॉ. मोहन यादव की तीसरे दिन यूएई के उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें, लॉजिस्टिक्स से ग्रीन एनर्जी तक कई क्षेत्रों पर मंथन

दुबई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ के तीसरे दिन यूएई के प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इस दौरान मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, शिक्षा, रिटेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों को 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) के लिए आमंत्रित भी किया।

लॉजिस्टिक्स हब और सप्लाई चेन पर चर्चा

डीपी वर्ल्ड के सीईओ रिजवान सूमार के साथ बैठक में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बताईं। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाओं के जरिए किसानों, एफपीओ, एमएसएमई और उद्योगों को बेहतर बाजार व निर्यात कनेक्टिविटी देने पर जोर दिया गया।

शराफ ग्रुप ने इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र में रेल-साइडिंग युक्त लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने में रुचि दिखाई। इसके लिए करीब 30 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश प्रस्ताव पर चर्चा हुई। परियोजना से 300 से 600 रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।

ग्रीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी में निवेश की संभावनाएं

क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के बद्र जाफर के साथ ऊर्जा, शहरी अधोसंरचना, आईटी और तकनीक हस्तांतरण के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। वहीं, राणा होल्डिंग्स के साथ स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, ई-मोबिलिटी और कृषि मशीनरी में निवेश की संभावनाओं पर मंथन हुआ।

ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन ने इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी में निवेश की इच्छा जताई।

यह भी पढ़े :  D-Mart में आटे-अनाज में मिले कीड़े: नगर निगम ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, खराब सामान कराया नष्ट

शिक्षा और रिटेल सेक्टर में भी रुचि

जेम्स एजुकेशन कंपनी ने मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल कैंपस स्थापित करने में रुचि दिखाई। वहीं, चोइथराम समूह ने प्रदेश में सुपरमार्केट और आधुनिक किराना रिटेल केंद्र स्थापित करने की इच्छा जताई। स्थानीय किसानों और उत्पादकों से कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद खरीदने तथा खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

भोपाल-इंदौर में वीजा सेवाओं के विस्तार पर जोर

वीएफएस ग्लोबल के वैश्विक प्रमुख अमित साइचर के साथ बैठक में भोपाल और इंदौर में वीजा आवेदन सेवाओं का विस्तार करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा युवाओं के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी उद्योग समूहों को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आगे चर्चा के लिए आमंत्रित किया और GIS-2027 में भाग लेने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन