भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज शनिवार को सागर जिले की तहसील मुख्यालय खुरई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 312 करोड़ रूपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 165 करोड़ की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 147 करोड़ की लागत के 48 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरित करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। खुरई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड-शो में शामिल होकर नागरिकों का अभिवादन करेंगे।
सीएम डॉ. यादव खुरई को देंगे सौगात, करेंगे 312 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण


