Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्लीपवन खेड़ा को CM हिमंता सरमा की चेतावनी !

पवन खेड़ा को CM हिमंता सरमा की चेतावनी !

नई दिल्ली | असम विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी के पासपोर्ट से जुड़े विवाद पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा की जिंदगी का अंतिम समय असम की जेल में कटेगा। इससे पहले पवन खेड़ा ने दावा किया था कि सरमा की पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। 
पवन खेड़ा के आरोप

खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के वैध पासपोर्ट हैं:
UAE (संयुक्त अरब अमीरात) का गोल्डन कार्ड पासपोर्ट — जारी: 14 मार्च 2022, वैधता: 13 मार्च 2027 तक।
Antigua and Barbuda का पासपोर्ट — जारी: 26 अगस्त 2021, वैधता: 25 अगस्त 2031 तक।
Egypt (मिस्र) का पासपोर्ट — जारी: 13 फरवरी 2022, वैधता: 12 फरवरी 2029 तक।
साथ ही उन्होंने कहा कि “भारतीय कानून ड्यूल सिटीजनशिप की अनुमति नहीं देता।” खेड़ा ने साथ ही दावा किया कि हिमंता सरमा ने अपनी पत्नी की दुबई में प्रॉपर्टी और अमेरिका के Wyoming में कंपनी की जानकारी चुनावी हलफनामे में छिपाई है। उन्होंने इसे “शॉकिंग” करार दिया और अमित शाह से जांच की मांग की।
हिमंता बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “ये कांग्रेस की गहरी हताशा और घबराहट दिखाता है और सभी आरोप निराधार, झूठे और फर्जी हैं।” सरमा ने पवन खेड़ा पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी और 48 घंटे के अंदर कानूनी कार्रवाई शुरू करने का ऐलान किया।
रिनिकी भुइयां सरमा ने भी पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। हिमंता ने इसे “राजनीतिक साजिश” बताया और कहा कि असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस इस तरह के हताशापूर्ण हमले कर रही है साथ ही कहा कि “पवन खेड़ा की जिंदगी का अंतिम समय असम की जेल में कटेगा”जिसका विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन