Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया...

पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, निवेश की तैयारियों और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्य सरकार अगले साल भोपाल में निवेश के बड़े आयोजन की तैयारी कर रही है। सरकार का फोकस प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ उद्योगों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है।

निवेश और औद्योगिक विकास पर चर्चा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे माहौल और औद्योगिक विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय से देश-विदेश के निवेशकों से संवाद कर उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: त्योहारों में ट्रेन यात्रियों को राहत: इटारसी होकर चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, सचखंड में भी बढ़ेंगी बर्थ

सुगम परिवहन सेवा की भी दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का अपडेट भी दिया। 25 सितंबर को शुरू हुई इस सेवा के तहत नगरीय, अंतरनगरीय और ई-बस परिवहन को चरणबद्ध तरीके से विस्तार देने की योजना है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में हो रही गतिविधियों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन