भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के दौरे पर हैं, जहां वे प्रशासनिक बैठकों से लेकर विभागीय कार्यक्रमों तक कई अहम गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। सीएम महाराष्ट्र के गोंदिया एयरपोर्ट के रास्ते बालाघाट पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे गृह विभाग के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होकर वे जिले में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद शाम 5 बजे वे भोपाल लौटेंगे और सीधे शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे स्कूली विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर संवाद करेंगे। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री का यह संवाद छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और परीक्षा से जुड़े भय को कम करने में सहायक होगा।
बालाघाट में सीएम मोहन यादव छात्रों से परीक्षा पर करेंगे सीधा संवाद


